ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news 12 year old girl dies due to electric shock chaos in the family

Chandauli News: करंट की चपेट में आने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम.

"बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।"

chandauli

3:55 PM, Jan 14, 2026

Share:

Chandauli News: करंट की चपेट में आने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम.
logo

सीएचसी नौगढ़ में मौजूद ग्रामीण

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: लक्ष्मीकांत, नौगढ़, (चंदौली).

चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र के बाघी कस्बे में एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। घोरावल थाना क्षेत्र के रिजूल गांव निवासी अखिलेश की 12 वर्षीय पुत्री श्रेया उर्फ लकी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

Img

जानकारी के अनुसार श्रेया अपनी मां नेहा के साथ ननिहाल में रह रही थी। वह राजनरायन पांडेय की नातिन और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े सत्येंद्र पांडेय की भांजी बताई जा रही है। घर में पानी गर्म करने के लिए बिजली का रॉड लगाया गया था। इसी दौरान श्रेया नहाने के लिए पानी लेने गई, तभी वह अचानक करंट की चपेट में आ गई और मौके पर ही बेहोश हो गई।

विज्ञापन

Img

घटना के समय उसकी नानी बिमला देवी पूजा कर रही थीं। पूजा के बाद जब वह घर के अंदर गईं तो देखा कि श्रेया जमीन पर अचेत अवस्था में पड़ी है। नानी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पड़ोसी पिंकी शर्मा बच्ची को गोद में उठाकर तत्काल नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.