Chandauli News: संदिग्ध हाल में 12 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाई, परिवार में मचा कोहराम.
"मुग़लसराय कोतवाल संतोष सिंह ने अपील कि है कि यदि आपके आसपास कोई बच्चा या व्यक्ति मानसिक तनाव में दिखे तो उससे संवाद बनाए रखें। जरूरत पड़ने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या हेल्पलाइन से संपर्क करना जीवन बचा सकता है।"
chandauli
7:59 PM, Feb 12, 2026
Share:


रोते बिलखते भी लगता परिजन
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के भोजपुर गांव में गुरुवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में 12 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मुगलसराय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, मृतक शुभम उर्फ काजू पुत्र सुनील खरवार, मूल रूप से ग्राम हाटा चैनपुर, बिहार का निवासी था। वह भोजपुर में अपने मौसा राज बहादुर खरवार के मकान में रह रहा था। बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम करीब चार बजे वह अपनी छोटी बहन के साथ घर में खेल रहा था। इसी दौरान उसने बहन को छत पर जाने को कहा और खुद दरवाजे की ग्रिल (चौखट) पर दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर झूल गया। कुछ देर बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो घर में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
मुगलसराय प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।
