Chandauli News: बंधी में नहाते समय 12वीं के छात्र की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम.
“नौगढ़ के झुमरिया गांव में दोस्तों के साथ सलहिया ताल बंधी में नहाते समय 18 वर्षीय छात्र गहरे पानी में डूब गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।”
chandauli
8:45 PM, Sep 10, 2026
Share:


मृतक शशिकांत की फाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : लकी केशरी / अमरजीत यादव.
चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र के झुमरिया गांव में गुरुवार को सलहिया ताल बंधी में नहाते समय 18 वर्षीय शशिकांत की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। सपा सांसद छोटेलाल खरवार ने घटना को लेकर दुख प्रकट किया परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।
जानकारी के अनुसार शशिकांत पुत्र शिवानंद अपने दोस्तों के साथ बंधी में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी की ओर चला गया और डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद पानी से बाहर निकाला। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ लेकर पहुंचे। चिकित्सक डॉ. सिद्धार्थ ने जांच के बाद शशिकांत को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही अस्पताल में परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। शशिकांत कक्षा 12 का छात्र था और पढ़ाई में अच्छा बताया जाता था। वह तीन भाइयों में मझला था। पिता शिवानंद शिक्षामित्र हैं। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां गीता देवी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। सूचना पर नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची पुलिस सदस्यों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही रॉबर्ट्सगंज सपा सांसद छोटेलाल खरवार नौगढ़ थाने पहुंचे और मृतक का जल्द पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया। वहीं परिजनों को ढाढस बधाया। थाना प्रभारी संतोष कुमार यादव ने बताया कि बंधी में नहाते समय युवक डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।



