Chandauli News: 12वीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों मौत, कारणों की जांच में जुटी पुलिस.
“सैयदराजा थाना क्षेत्र के परेवा गांव में बुधवार देर शाम कक्षा 12 की छात्रा ने कमरे में फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी। छात्रा की मौत से परिवार में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।”
chandauli
6:46 PM, Sep 24, 2026
Share:


थाना सैयदराजा, चंदौली.
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.
चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के परेवा गांव में बुधवार देर शाम 16 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्रा नेशनल इंटर कॉलेज में कक्षा 12 में पढ़ती थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
बताया गया कि छात्रा बुधवार को स्कूल से लौटने के बाद अपने कमरे में चली गई थी। उस समय उसकी मां घर से बाहर गई थी। कुछ देर बाद मां वापस लौटी तो बेटी को कमरे में अचेत अवस्था में पाया। परिजनों और ग्रामीणों ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार छात्रा की मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



