मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news 13 33 lakh cash recovered from shramjeevi express income tax department took over the investigation as documents were not found

Chandauli News: श्रमजीवी एक्सप्रेस से ₹13.33 लाख नकद बरामद, दस्तावेज न मिलने पर आयकर विभाग ने संभाली जांच.

“हावड़ा दिल्ली रेल रुट के डीडीयू जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने श्रमजीवी एक्सप्रेस के जनरल कोच से दो युवकों के पास से ₹13.33 लाख नकद बरामद किए। रकम के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर दोनों युवकों और नकदी को आयकर विभाग को सौप दिया गया था।”

chandauli

11:34 PM, Jul 25, 2026

Share:

Chandauli News: श्रमजीवी एक्सप्रेस से ₹13.33 लाख नकद बरामद, दस्तावेज न मिलने पर आयकर विभाग ने संभाली जांच.
logo

जीआरपी कोतवाली में बरामद नकदी के साथ जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीम।Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू ल, डीडीयू नगर, चंदौली.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू ल, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर शनिवार तड़के जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए श्रमजीवी एक्सप्रेस के जनरल कोच से दो युवकों के कब्जे से ₹13.33 लाख नकद बरामद किए। दोनों युवक बरामद धनराशि से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद जीआरपी ने आयकर विभाग को सूचना दी, जिस पर वाराणसी से पहुंची टीम नकदी और दोनों व्यक्तियों को अपने साथ ले गई।

जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि स्टेशन पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। शनिवार सुबह करीब 3:30 बजे प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर पहुंची श्रमजीवी एक्सप्रेस के जनरल कोच की जांच के दौरान दो युवक संदिग्ध अवस्था में मिले। उनके बैग की तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई। पूछताछ में दोनों ने अपनी पहचान वारिस और फईम निवासी सिरसलेड़ा, थाना मुंडापांडे, जनपद मुरादाबाद के रूप में बताई।

विज्ञापन

नोटों की गिनती में कुल ₹13,33,500 बरामद हुए। जीआरपी के अनुसार यह नकदी मुरादाबाद से बिहार ले जाई जा रही थी। चूंकि दोनों व्यक्ति धनराशि के संबंध में कोई वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके, इसलिए आयकर विभाग को सूचित किया गया। आयकर विभाग की टीम नकदी और दोनों व्यक्तियों को अपने साथ लेकर चली गई। मामले में आगे की जांच और आवश्यक कार्रवाई आयकर विभाग द्वारा की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.