मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news 13 761 railway personnel of ddu railway division got bonus before dussehra

Chandauli News: डीडीयू रेल मंडल के 13,761 रेलकर्मियों को मिला दशहरे से पहले बोनस.

"डीडीयू मंडल के कार्मिक एवं वित्त विभागों द्वारा की गई त्वरित और समन्वित व्यवस्था के चलते 24 घंटे के भीतर सभी पात्र कर्मचारियों के खातों में बोनस राशि का भुगतान सफलतापूर्वक संपन्न कर दिया गया। यह प्रशासनिक तत्परता डीडीयू मंडल की कार्यसंस्कृति और सेवा प्रतिबद्धता को दर्शाती है। त्योहारी सीजन के मद्देनज़र यह बोनस न केवल आर्थिक संबल प्रदान करता है, बल्कि कर्मचारियों के मनोबल को भी सुदृढ़ करता है"

chandauli

11:11 AM, Sep 30, 2025

Share:

Chandauli News: डीडीयू रेल मंडल के 13,761 रेलकर्मियों को मिला दशहरे से पहले बोनस.
logo

डीडीयू रेलवे

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। रेल मंत्रालय द्वारा वित्त वर्ष 2024–25 के लिए उत्पादकता लिंक्ड बोनस को भारत सरकार ने 24 सितंबर 2025 को अनुमोदित किया। इस निर्णय के तहत डीडीयू रेल मंडल के कुल 13,761 पात्र अराजपत्रिक रेलकर्मियों को ₹24,40,25,204 (चौबीस करोड़ चालीस लाख पच्चीस हजार दो सौ चार रुपये) का बोनस प्रदान किया गया है। बोनस का निर्धारण 78 आधार दिवसों के आधार पर किया गया, जिससे प्रत्येक पात्र कर्मचारी को अधिकतम ₹7,000 प्रति माह की सीमा के आधार पर भुगतान सुनिश्चित हुआ। औसतन प्रति कर्मचारी ₹17,951 की राशि प्राप्त हुई, जो उनके समर्पण और कार्यकुशलता की सराहना का प्रतीक है। विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि डीडीयू मंडल के कार्मिक एवं वित्त विभागों द्वारा की गई त्वरित और समन्वित व्यवस्था के चलते आधिकारिक परिपत्र जारी होने के मात्र 24 घंटे के भीतर सभी पात्र कर्मचारियों के खातों में बोनस राशि का भुगतान सफलतापूर्वक संपन्न कर दिया गया। यह प्रशासनिक तत्परता डीडीयू मंडल की कार्यसंस्कृति और सेवा प्रतिबद्धता को दर्शाती है। विदित हो कि भारतीय रेल में रेलकर्मियों को उत्पादकता आधारित बोनस प्रदान करने की परंपरा रही है। त्योहारी सीजन के मद्देनज़र यह बोनस न केवल आर्थिक संबल प्रदान करता है, बल्कि कर्मचारियों के मनोबल को भी सुदृढ़ करता है। बोनस भुगतान से सेवा गुणवत्ता में निरंतर सुधार को बल मिलेगा और मंडल की उत्पादकता को नई ऊँचाइयाँ प्राप्त होंगी।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.