Chandauli News: पिकअप से 13 पशु बरामद, चकिया पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा.
"चकिया थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि जनपद में पशु तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
chandauli
10:16 PM, May 8, 2026
Share:


चकिया पुलिस से गिरफ्त में गोवंश तस्कर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: गोविंद कुमार, चकिया (चंदौली).
चंदौली। जनपद में पशु तस्करी और अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चकिया पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 13 पशुओं को बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन को भी कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार थाना चकिया क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि अहरौरा की ओर से एक पिकअप वाहन में बड़ी संख्या में पशुओं को लादकर लतीफशाह मार्ग से चंदौली ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और लतीफशाह गेस्ट हाउस के पास घेराबंदी कर वाहन चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस को संदिग्ध पिकअप वाहन संख्या UP64CT0811 आता दिखाई दिया। वाहन रोककर तलाशी लेने पर उसमें 11 पड़वा और 2 पड़िया समेत कुल 13 पशु ठूंस-ठूंस कर लदे मिले। पुलिस के मुताबिक पशुओं को बिना किसी मानक के क्रूरतापूर्वक बांधकर ले जाया जा रहा था, जिससे उनकी हालत खराब हो गई थी। मौके से पुलिस ने चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मो. हुसैन पुत्र मन्नान फारूखी और आसिफ पुत्र साबिर अली निवासी दुलहीपुर महाबलपुर वार्ड नंबर-4 थाना मुगलसराय जनपद चंदौली के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। चकिया पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस वाहन के दस्तावेज और पशुओं के परिवहन से जुड़े अन्य बिंदुओं की भी जांच कर रही है। बरामद पशुओं को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि जनपद में पशु तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।#ChandauliNews #ChakiaPolice #AnimalSmuggling #UPPolice #PurvanchalBhaskar
