मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news 1362 liters of illicit liquor being taken to bihar hidden in a truck recovered one arrested

Chandauli News: ट्रक में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही 1362 लीटर अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार.

"पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चालक के साथ मिलकर वाराणसी से शराब लाकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचते थे। बिहार में शराबबंदी होने के कारण वहां इसकी मांग अधिक रहती है।"

chandauli

7:05 PM, May 5, 2026

Share:

Chandauli News: ट्रक में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही 1362 लीटर अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार.
logo

अलीनगर पुलिस कि गिरफ्त में आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, (चंदौली).

चंदौली। जनपद में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत अलीनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग के दौरान एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस को सूचना के आधार पर वाराणसी-चंदौली मार्ग पर पचफेडवा बाजार स्थित रिंग रोड ओवरब्रिज के पास संदिग्ध ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान चालक ट्रक लेकर भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया गया। मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान अंतू दीक्षित (जनपद कैमूर, बिहार) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान ट्रक में प्लास्टिक से ढककर छिपाई गई 145 पेटियों में कुल 1362 लीटर देशी और अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसमें 8 PM और ब्लूलाइम ब्रांड की शराब शामिल है। जिसे बिहार में अवैध रूप से बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। बरामद शराब की कीमत करीब 8 लाख रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चालक के साथ मिलकर वाराणसी से शराब लाकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचते थे। बिहार में शराबबंदी होने के कारण वहां इसकी मांग अधिक रहती है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश तेज कर दी गई है।#ChandauliNews #LiquorSmuggling #PoliceAction #BreakingNews #UPNews #पूर्वांचल_भास्कर #PurvanchalBhaskar


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.