Chandauli News: सीढ़ियों से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम.
“चंदौली के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के चतुर्भुजपुर कस्बे में सोमवार सुबह स्नान के बाद कमरे में जाते समय 14 वर्षीय किशोर सीढ़ियों से गिर गया। गंभीर चोट लगने के बाद अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।”
chandauli
9:23 AM, Sep 8, 2026
Share:


चतुर्भुजपुर कस्बे में किशोर की मौत के बाद सदमे में परिजन
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.
चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के चतुर्भुजपुर कस्बा निवासी पान विक्रेता विजय चौरसिया का 14 वर्षीय पुत्र उत्तम चौरसिया सोमवार सुबह स्नान करने के बाद सीढ़ियों से ऊपर कमरे में जा रहा था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह सीढ़ियों से नीचे गिर गया।
हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में उत्तम को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। उत्तम की मौत से पिता विजय चौरसिया, मां सुनीता देवी और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बलुआ घाट पर किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
सकलडीहा कोतवाल भूपेंद्र निषाद ने बताया कि किशोर की सीढ़ियों से गिरने की घटना की जानकारी मिली है। परिजनों ने किसी भी प्रकार की पुलिस कार्रवाई से इनकार किया है।



