Chandauli News: कर्मनाशा नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत.
"चकिया प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।"
chandauli
8:58 PM, May 18, 2026
Share:


कर्मनाशा नदी से 100 को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए ले जाती पुलिस
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: गोविंद कुमार, चकिया,(चंदौली).
चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के मगरौर गांव स्थित कर्मनाशा नदी में नहाने के दौरान 14 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में मातम का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से किशोर को नदी से बाहर निकलवाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान रामप्रवेश मौर्य पुत्र मोती मौर्य निवासी शिवरामपुर थाना चांद जनपद कैमूर (बिहार) के रूप में हुई है। बताया गया कि रामप्रवेश अपनी मां चंचला देवी के साथ पिछले कई वर्षों से मगरौर गांव के समीप मंदिर परिसर में रह रहा था। परिवार मंदिर के आसपास रहकर जीवन यापन करता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार शाम रामप्रवेश मंदिर के पास स्थित कर्मनाशा नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
सोमवार सुबह ग्राम प्रधान ओमप्रकाश साहनी ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची चकिया पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से किशोर को नदी से बाहर निकलवाया और जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक की मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि नदी का यह हिस्सा काफी गहरा है और पहले भी यहां हादसे हो चुके हैं।
