ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news 140 cylinders stolen from gas warehouse questions raised on police patrolling and checking

Chandauli News : गैस गोदाम से 140 सिलिंडर चोरी, पुलिस की गश्त और चेकिंग पर उठे सवाल.

“चंदौली के बबुरी थाना क्षेत्र में गैस गोदाम से 140 सिलिंडर चोरी होने की घटना सामने आई है। चोर 95 भरे और 45 खाली सिलिंडर लेकर फरार हो गए। चोरी गए सिलिंडरों की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।”

chandauli

9:45 PM, Oct 13, 2026

Share:

Chandauli News : गैस गोदाम से 140 सिलिंडर चोरी, पुलिस की गश्त और चेकिंग पर उठे सवाल.
logo

पचोखर गांव स्थित महादेवी भारत गैस गोदाम से सिलिंडर चोरी होने के बाद जांच करती पुलिस

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : अजीत जायसवाल, बबुरी, चंदौली.

चंदौली। बबूरी थाना क्षेत्र के पचोखर गांव स्थित महादेवी भारत गैस गोदाम से चोर 140 सिलिंडर लेकर फरार हो गए। चोरी गए सिलिंडरों में 95 भरे और 45 खाली सिलिंडर शामिल हैं। इनकी कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होने पर गोदाम संचालक ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बबुरी पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की।

Img

गोदाम से एक साथ इतनी बड़ी संख्या में सिलिंडरों की चोरी होने से पुलिस की कार्यप्रणाली और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय स्तर पर पुलिस की सघन चेकिंग और रात्रि गश्त के दावों को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। लोगों के बीच सवाल उठ रहे हैं कि चोर इतनी बड़ी संख्या में सिलिंडर गोदाम से निकालकर कैसे ले गए और इस दौरान किसी को इसकी भनक क्यों नहीं लगी।

विज्ञापन

Img

घटना ने कारोबारियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है। गोदाम से सिलिंडर बाहर निकालने और उन्हें ले जाने में लगे समय के बावजूद चोरी का पता देर से चलने को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। अब पुलिस के सामने चोरी गए सिलिंडरों की बरामदगी और आरोपियों तक पहुंचने की चुनौती है। क्षेत्रीय लोगों की निगाहें पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।



headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.