ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news girls honored under mission shakti 6 0 in balua police station information about helpline numbers given

Chandauli News : बलुआ थाने में मिशन शक्ति 6.0 के तहत बालिकाएं सम्मानित, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी.

“चंदौली के बलुआ थाने में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया। महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देने के साथ यातायात संचालन भी किया गया।”

chandauli

10:33 PM, Oct 13, 2026

Share:

Chandauli News : बलुआ थाने में मिशन शक्ति 6.0 के तहत बालिकाएं सम्मानित, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी.
logo

बलुआ थाने में मिशन शक्ति कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को सम्मानित करते थानाध्यक्ष व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सकलडीहा कृष्ण मुरारी शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को बलुआ थाने पर मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली और साहसी बालिकाओं व छात्राओं को टी-शर्ट, कैप एवं अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सकलडीहा और मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा व्यवस्था और सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्हें आपातकालीन सहायता के लिए 112, महिला सुरक्षा के लिए 1090, जनशिकायत के लिए 1076 और साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 नंबर के प्रति जागरूक किया गया।

विज्ञापन

कार्यक्रम के बाद मिशन शक्ति टीम ने थाना क्षेत्र के प्रमुख चौराहे पर यातायात का संचालन भी किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक जमालुद्दीन खान, महिला आरक्षी अनामिका, दिव्या सिंह और आकृति गुप्ता मौजूद रहीं। चंदौली पुलिस के अनुसार, मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा, जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.