मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news 16 25 lakh cash recovered from a youth at ddu junction the youth was going from varanasi to dehri on sone

Chandauli News: डीडीयू जंक्शन युवक से बरामद हुआ 16.25 लाख कैश, वाराणसी से डेहरी ऑन सोन जा रहा था युवक.

"डीडीयू जंक्शन आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप रावत ने बताया कि संदेह के आधार पर युवक को रोका गया था। बैग की तलाशी में बड़ी रकम मिलने के बाद तत्काल इसकी सूचना आयकर विभाग को दी गई। वाराणसी से पहुंची आयकर विभाग की टीम को आरपीएफ ने बरामद नकदी और युवक दोनों को सौंप दिया है।"

chandauli

12:42 PM, Feb 21, 2026

Share:

Chandauli News: डीडीयू जंक्शन युवक से बरामद हुआ 16.25 लाख कैश, वाराणसी से डेहरी ऑन सोन जा रहा था युवक.
logo

बरामद कैश और पकड़े गए युवक के साथ डीडीयू आफ थाने में मौजूद आरपीएफ इंस्पेक्टर और जीआरपी आरपीएफ की टीम

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू,डीडीयू नगर, (चंदौली).

चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर बीती रात चेकिंग अभियान के दौरान आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। फुटओवर ब्रिज पर संदिग्ध हालात में घूम रहे एक युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसके बैग से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई। तलाशी के दौरान बैग से कुल 16 लाख 25 हजार रुपये नकद मिले। सभी नोट 500 रुपये के बताए जा रहे हैं। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सोनू बताया, जो बिहार के रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन का निवासी है। बताया गया कि वह वाराणसी से नकदी लेकर डेहरी ऑन सोन जा रहा था। हालांकि, बरामद धनराशि से संबंधित कोई वैध दस्तावेज युवक प्रस्तुत नहीं कर सका।

डीडीयू जंक्शन आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप रावत ने बताया कि संदेह के आधार पर युवक को रोका गया था। बैग की तलाशी में बड़ी रकम मिलने के बाद तत्काल इसकी सूचना आयकर विभाग को दी गई। वाराणसी से पहुंची आयकर विभाग की टीम को आरपीएफ ने बरामद नकदी और युवक दोनों को सौंप दिया है। आगे की जांच और आवश्यक कार्रवाई आयकर विभाग द्वारा की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.