Chandauli News : सर्पदंश से 17 वर्षीय किशोरी की मौत, झाड़-फूंक की उम्मीद में अमवा शक्ति धाम पहुंचे परिजन.
“चंदौली के नौगढ़ क्षेत्र में सांप के काटने से 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। सीएचसी में चिकित्सक द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद भी परिजन मौत स्वीकार नहीं कर सके और उसे लेकर गाजीपुर के अमवा शक्ति धाम चले गए।”
chandauli
8:57 PM, Oct 20, 2026
Share:


किशोरी के शव के पार रोते बिलखते परिजन
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : लकी केसरी, नौगढ़, चंदौली.
चंदौली। चकरघट्टा थाना क्षेत्र के परसिया गांव में सर्पदंश से 17 वर्षीय प्रीति की मौत हो गई। गांव निवासी गोपाल की पुत्री घर के अंदर सामान लेने गई थी, तभी वहां छिपे सांप ने उसके पैर में डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नौगढ़ ले गए, जहां चिकित्सक डॉ. अजीत सिंह ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
चिकित्सक के मृत घोषित करने के बावजूद परिजन मौत की पुष्टि स्वीकार नहीं कर सके। इसके बाद वे किशोरी को लेकर झाड़-फूंक की उम्मीद में गाजीपुर स्थित अमवा शक्ति धाम चले गए। डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि किशोरी को सर्पदंश के बाद अस्पताल लाया गया था, जहां जांच में उसकी मौत की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सांप के काटने पर झाड़-फूंक में समय गंवाने के बजाय पीड़ित को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाना चाहिए। समय पर उचित चिकित्सा उपचार न मिलने से स्थिति जानलेवा हो सकती है।


