मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news 17 year old girl dies due to snakebite chaos in the family

Chandauli News : सर्पदंश से 17 वर्षीय किशोरी की मौत, परिवार में मचा कोहराम.

“बबुरी क्षेत्र में सर्पदंश से 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर है।”

chandauli

1:08 PM, Aug 21, 2026

Share:

Chandauli News : सर्पदंश से 17 वर्षीय किशोरी की मौत, परिवार में मचा कोहराम.
logo

मृतक प्रतिभा यादव की फाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अजीत जायसवाल, बबूरी चंदौली.

चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र के दिघवत गांव में जहरीले सांप के डसने से 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की जानकारी होते ही ग्रामीण भी पीड़ित परिवार के घर पहुंच गए।

Img

दिघवत गांव निवासी प्रेम यादव की 17 वर्षीय पुत्री प्रतिभा यादव घर में सो रही थी। इसी दौरान उसे जहरीले सांप ने डस लिया। परिजनों को घटना की जानकारी होने के बाद आनन-फानन में किशोरी को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

Img

किशोरी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती हैं। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत किए जाने की भी मांग उठाई, ताकि सर्पदंश जैसी आपात स्थिति में लोगों को समय पर उपचार मिल सके।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.