ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news 17 year old teenager dies after collision with unknown vehicle on overbridge cousin serious

Chandauli News : ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 17 वर्षीय किशोर की मौत, चचेरा भाई गंभीर.

“चंदौली मझवार रेलवे स्टेशन के ओवरब्रिज पर हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय शिवकुमार गुप्ता की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई अनुराग गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।”

chandauli

8:43 PM, Oct 20, 2026

Share:

Chandauli News : ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 17 वर्षीय किशोर की मौत, चचेरा भाई गंभीर.
logo

जिला अस्पताल में मृतक के शव के पास परिजन और ग्रामीण

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : ओपी श्रीवास्तव, जिला मुख्यालय, चंदौली.

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र में चंदौली मझवार रेलवे स्टेशन के ओवरब्रिज पर सड़क हादसे में बाइक सवार 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान फगुइया गांव निवासी जितेंद्र गुप्ता के पुत्र शिवकुमार गुप्ता के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, दोनों चंदौली बाजार से लौट रहे थे, तभी ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा हो गया।

Img

हादसे के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने शिवकुमार को मृत घोषित कर दिया। घायल चचेरे भाई अनुराग गुप्ता का इलाज जारी है। परिजनों ने बताया कि शिवकुमार अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन

Img

परिजन सिपाही राम के मुताबिक, दोनों किशोर बाइक से जा रहे थे और रेलवे लाइन पार करने वाले ओवरब्रिज पर नीचे उतरते समय हादसा हुआ। शुरुआती जानकारी में अज्ञात वाहन की टक्कर की बात सामने आई है। घटना के संबंध में पुलिस की कार्रवाई और हादसे के कारणों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.