Chandauli News : एयर शो को लेकर रेलवे अलर्ट, डीडीयू जंक्शन पहुंचे एडीजी रेलवे प्रकाश डी, अतिरिक्त फोर्स तैनात.
“वाराणसी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को होने वाले एयर शो को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। एडीजी रेलवे प्रकाश डी ने डीडीयू जंक्शन पहुंचकर अधिकारियों के साथ समीक्षा की और यात्रियों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।”
chandauli
9:09 PM, Oct 20, 2026
Share:


डीडीयू जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी का जायजा लेते एडीजी रेलवे प्रकाश दी पुलिस अधीक्षक चंदौली आकाश पटेल आरपीएफ कमांडेंट
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.
चंदौली। वाराणसी में भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर 22, 24 और 25 अक्टूबर को आयोजित होने वाले एयर शो को लेकर रेलवे प्रशासन अलर्ट है। संभावित अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर एडीजी रेलवे प्रकाश डी डीडीयू जंक्शन पहुंचे और सुरक्षा व यात्री प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की। इससे पहले उन्होंने काशी, बनारस और व्यास नगर रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया। बैठक में रेलवे, आरपीएफ, जीआरपी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।
एडीजी रेलवे ने बताया कि एयर शो के दौरान यात्रियों के सुरक्षित और सुगम आवागमन के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। डीडीयू, काशी, बनारस और सिटी स्टेशन समेत प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। जवानों की ब्रीफिंग भी की गई है। सुरक्षा व्यवस्था में आरपीएफ, जीआरपी, जिला पुलिस, पीएसी और महिला पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
प्रकाश डी ने यात्रियों से अपील की कि वे धक्का-मुक्की से बचें और किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें। उन्होंने कहा कि एयर शो देखने आने वाले लोगों के साथ सामान्य यात्रियों की सुरक्षा और आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त बल उपलब्ध है। यात्रियों से सुरक्षा एजेंसियों और रेलवे प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है।



