ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news 18 plastic bottle crushing machines at ddu junction waste management will get a boost

Chandauli News: डीडीयू जंक्शन पर 18 प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीनें, कचरा प्रबंधन को मिलेगी रफ्तार.

“डीडीयू जंक्शन पर प्लास्टिक कचरे के प्रभावी प्रबंधन के लिए 18 प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीनें संचालित की जा रही हैं। यात्रियों को इस्तेमाल की गई बोतलों को स्टेशन परिसर में ही क्रश करने की सुविधा मिलेगी।”

chandauli

1:09 PM, Sep 23, 2026

Share:

Chandauli News: डीडीयू जंक्शन पर 18 प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीनें, कचरा प्रबंधन को मिलेगी रफ्तार.
logo

डीडीयू जंक्शन पर लगा मशीन

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। डीडीयू जंक्शन पर प्लास्टिक कचरे के प्रभावी प्रबंधन के लिए 18 प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीनें संचालित हैं। प्लेटफार्म संख्या 1/2 पर छह, 3/4 पर पांच, 5/6 पर दो और 7/8 पर तीन मशीनें लगाई गई हैं। इसके अलावा एक मशीन कॉनकोर्स और एक दक्षिणी यात्री हॉल में स्थापित की गई है। इन मशीनों के माध्यम से यात्री इस्तेमाल की गई प्लास्टिक बोतलों को स्टेशन परिसर में ही क्रश कर सकेंगे। इससे प्लास्टिक बोतलों के संग्रह, निस्तारण और पुनर्चक्रण में सुविधा होगी। साथ ही स्टेशन परिसर में प्लास्टिक कचरे के बिखराव को कम करने में मदद मिलेगी।

Img

मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना के निर्देश पर वाणिज्य विभाग की ओर से यह व्यवस्था की गई है। रेलवे की ओर से यात्रियों को मशीनों के इस्तेमाल के साथ ही एकल उपयोग प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। मंडल के गया जंक्शन पर 20, डेहरी-ऑन-सोन में छह और सासाराम स्टेशन पर पांच मशीनें लगाने का प्रस्ताव है। जल्द ही इन स्टेशनों पर भी यह सुविधा शुरू होने की उम्मीद है। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के तहत मंडल में पौधारोपण पर भी जोर दिया जा रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के दौरान करीब एक हजार पौधे लगाए गए थे। वर्तमान स्वच्छता अभियान के तहत 750 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। रेलवे कॉलोनियों समेत अन्य परिसरों में हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए लगातार गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

विज्ञापन

Img

स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के तहत मंडल में पौधारोपण पर भी जोर दिया जा रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के दौरान करीब एक हजार पौधे लगाए गए थे। वर्तमान स्वच्छता अभियान के तहत 750 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। रेलवे कॉलोनियों समेत अन्य परिसरों में हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए लगातार गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.