Chandauli News: डीडीयू-धनबाद रेलखंड पर 180 किमी/घंटा स्पीड ट्रायल रहा सफल, पूर्व मध्य रेल की बड़ी उपलब्धि.
"स्पीड ट्रायल के दौरान डीडीयू से गया तक डीडीयू मंडल के मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना तथा गया से धनबाद तक धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र सहित मुख्यालय और मंडल के अधिकारी मौजूद रहे।"
chandauli
9:44 AM, Mar 26, 2026
Share:


स्पीड ट्रेन के दौरान ट्रेन में मौजूद हाजीपुर जोन के महाप्रबंधक डीडीयु रेल मंडल के प्रबंधक
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).
चंदौली। पूर्व मध्य रेल ने रेल परिचालन के क्षेत्र में एक अहम उपलब्धि हासिल की है। बुधवार को महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह के नेतृत्व में ग्रैंड कॉर्ड रेलखंड के डीडीयू से धनबाद तक 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से स्पेशल ट्रेन का सफल स्पीड ट्रायल किया गया। इस सफल परीक्षण के साथ ही पूर्व मध्य रेल के इतिहास में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। यह उपलब्धि रेलवे की आधुनिक तकनीकी क्षमता और उच्च स्तरीय सुरक्षा मानकों को दर्शाती है, जो भविष्य में यात्रियों को तेज और सुरक्षित सफर का अनुभव कराएगी।
रेलवे द्वारा इस रेलखंड पर सुरक्षा के मद्देनजर व्यापक कार्य किए जा रहे हैं। लगभग 412 किलोमीटर लंबे ग्रैंड कॉर्ड ट्रैक के दोनों ओर फेंसिंग का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है, जिसमें प्रधानखंटा, धनबाद, गोमो, कोडरमा, गया, सोननगर होते हुए डीडीयू तक का हिस्सा शामिल है। इसके साथ ही इस रूट पर ‘कवच’ सुरक्षा प्रणाली की स्थापना भी तेजी से प्रगति पर है।
विज्ञापन
स्पीड ट्रायल के दौरान डीडीयू से गया तक डीडीयू मंडल के मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना तथा गया से धनबाद तक धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र सहित मुख्यालय और मंडल के अधिकारी मौजूद रहे।
