Chandauli News: रेलवे स्टेशन से 185 लीटर शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार.
"जीआरपी डीडीयू प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह के अनुसार ट्रेनों के जरिए हो रही शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।"
chandauli
12:10 AM, Apr 26, 2026
Share:


जीआरपी आरपीएफ की गिरफ्त में तस्कर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By:संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.
चंदौली। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने चंदौली मझवार रेलवे स्टेशन से शनिवार भोर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 185 लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद की है। इस दौरान चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।
जीआरपी डीडीयू प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह के अनुसार ट्रेनों के जरिए हो रही शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आरपीएफ मानसनगर पोस्ट प्रभारी शाहिद खान और जीआरपी चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार मौर्य के नेतृत्व में टीम ने प्लेटफार्म संख्या 4 और 5 के पास संदिग्ध युवकों को पकड़ा।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान उनके बैग से कुल 185.175 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि रंजन कुमार गुप्ता (रोहतास, बिहार), आलोक कुमार (भभुआ, बिहार), चुन्नू पटेल उर्फ बृज पटेल (रोहतास, बिहार) और रवि शंकर (सासाराम, बिहार) के रूप में हुई है। डीडीयू जीआरपी ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
