मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news 19 bills rectified in mega camp of electricity department outstanding amount of rs 3 lakh deposited

Chandauli News: बिजली विभाग के मेगा कैंप में 19 बिल सुधरे, तीन लाख रुपये बकाया जमा.

“बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए लगाए गए मेगा कैंप में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। 24 मामलों में मौके पर ही बिल और कनेक्शन से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण किया गया। करीब तीन लाख रुपये बकाया बिजली बिल भी जमा कराया गया।”

chandauli

6:24 PM, Aug 13, 2026

Share:

Chandauli News: बिजली विभाग के मेगा कैंप में 19 बिल सुधरे, तीन लाख रुपये बकाया जमा.
logo

विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे उपभोक्ता

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बिजली विभाग की ओर से उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए गुरुवार को कमालपुर बिजली उपकेंद्र पर मेगा कैंप लगाया गया। शिविर में पहुंचे 24 उपभोक्ताओं में 19 के बिजली बिलों का संशोधन किया गया। इसके अलावा दो उपभोक्ताओं के नाम में संशोधन और तीन के टैरिफ में बदलाव किया गया। शिविर में करीब तीन लाख रुपये का बकाया बिजली बिल भी जमा कराया गया।

एसडीओ कमालपुर सुधीर कुमार ने बताया कि मेगा कैंप के जरिए उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। 31 अगस्त तक अलग-अलग बिजली उपकेंद्रों पर कैंप लगाए जाएंगे। इनमें गलत बिल, नया कनेक्शन, भार वृद्धि, खराब मीटर, स्मार्ट मीटर, बिल संशोधन, विधा परिवर्तन और बकाया बिल जमा करने जैसी समस्याओं का निस्तारण होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 14 अगस्त को आवाजापुर, 17 अगस्त को धानापुर, 18 अगस्त को रमौली, 19 अगस्त को कमालपुर, 20 अगस्त को आवाजापुर, 21 अगस्त को धानापुर, 22 अगस्त को रमौली, 24 अगस्त को कमालपुर और 25 अगस्त को आवाजापुर बिजली उपकेंद्र पर कैंप लगाया जाएगा। शिविर सुबह 10 से शाम पांच बजे तक चलेगा।

विज्ञापन

विभाग ने स्पष्ट किया कि कैंप के बाद बकायेदार उपभोक्ताओं, कटिया मारकर बिजली इस्तेमाल करने वालों और अवैध कनेक्शनधारियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। शिविर में अवर अभियंता ओमप्रकाश गौतम समेत बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.