Varanasi News: बच्चा पैदा कराने और जमीन में गड़ा खजाना दिलाने के नाम पर 15 लाख की ठगी, एक गिरफ्तार.
“वाराणसी में बच्चा पैदा कराने और जमीन में गड़ा सोना-खजाना दिलाने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए कपसेठी पुलिस ने एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 1.85 लाख रुपये नकद और पीली धातु की मां दुर्गा की मूर्ति बरामद हुई है।”
chandauli
6:06 PM, Aug 13, 2026
Share:


कपसेठी पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
वाराणसी। ग्रामीण इलाकों में लोगों को लालच देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का कपसेठी पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य गांवों में रेकी कर ऐसे दंपत्तियों को निशाना बनाते थे, जिनके बच्चे नहीं थे। इसके अलावा लालच में आसानी से आने वाले लोगों को जमीन में गड़ा सोना, मूर्ति या खजाना निकलवाने का झांसा देकर ठगी की जाती थी।
पुलिस के मुताबिक, कपसेठी थाना क्षेत्र में भी इसी तरीके से एक व्यक्ति से करीब 15 लाख रुपये की ठगी की गई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 1 लाख 85 हजार रुपये नकद और पीली धातु की मां दुर्गा की मूर्ति बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपी ने गिरोह के काम करने के तरीके के बारे में पुलिस को जानकारी दी है।
विज्ञापन
पुलिस अब आरोपी की निशानदेही और पूछताछ के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान ठगी की अन्य घटनाओं और गिरोह के सदस्यों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
