Chandauli News: पूर्व मध्य रेलवे में 19 आरपीएफ निरीक्षकों का तबादला, डीडीयू पोस्ट प्रभारी भी बदले.
"पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन की ओर से जारी इस तबादला सूची को नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है। नए तैनाती स्थलों पर अधिकारियों के जल्द कार्यभार ग्रहण करने की संभावना है। रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।"
chandauli
10:38 AM, Jun 11, 2026
Share:


नवागत डीडीयू जंक्शन आरपीएफ पोस्ट प्रभारी अनीता कुमारी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर चंदौली.
चंदौली। पूर्व मध्य रेलवे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के 19 निरीक्षकों के स्थानांतरण की सूची मंगलवार को जारी कर दी गई। इस तबादला सूची में डीडीयू समेत कई महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों और इकाइयों में तैनात अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, डीडीयू स्टेशन पोस्ट पर तैनात आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत का स्थानांतरण सोनपुर मंडल के हाजीपुर कर दिया गया है। हाजीपुर पूर्व मध्य रेलवे का जोन मुख्यालय भी है। वहीं दानापुर मंडल के झाझा में तैनात निरीक्षक अनीता कुमारी को डीडीयू स्टेशन का नया पोस्ट प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में मुगलसराय स्टोर में तैनात निरीक्षक ब्रजेश कुमार को समस्तीपुर में पैसेंजर सिक्यूरिटी सेल का प्रभारी बनाकर भेजा गया है। वहीं दानापुर मंडल के सिक्यूरिटी कंट्रोल रूम में कार्यरत निरीक्षक सिंपी कुमारी को मुगलसराय स्टोर का नया प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
स्थानांतरण सूची के तहत डेहरी ऑन सोन में तैनात निरीक्षक राम विलास को नबीनगर भेजा गया है। जबकि नबीनगर में तैनात राज किशोर कच्छवाहा को डेहरी ऑन सोन का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सासाराम में तैनात निरीक्षक संजीव कुमार का तबादला दानापुर मंडल के हरनौत में प्रभारी के रूप में किया गया है।पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन की ओर से जारी इस तबादला सूची को नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है। नए तैनाती स्थलों पर अधिकारियों के जल्द कार्यभार ग्रहण करने की संभावना है। रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।
