ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news 2 51 quintals of ganja was hidden in the secret box of the container driver arrested

Chandauli News: कंटेनर के गुप्त बॉक्स में छिपा था 2.51 कुंतल गांजा, चालक गिरफ्तार.

“अलीनगर क्षेत्र में एएनटीएफ गाजीपुर और स्थानीय पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कंटेनर से 2 कुंतल 51 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने कंटेनर चालक को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपये बताई गई है।”

chandauli

9:37 PM, Sep 20, 2026

Share:

Chandauli News: कंटेनर के गुप्त बॉक्स में छिपा था 2.51 कुंतल गांजा, चालक गिरफ्तार.
logo

अलीनगर पुलिस गिरफ्त में आरोपी कंटेनर चालक

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली 

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र में एएनटीएफ गाजीपुर और अलीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के कटरिया सर्विस लेन के पास एक कंटेनर को रोककर तलाशी ली। इस दौरान कंटेनर के केबिन में बनाए गए गुप्त बॉक्स से 120 बंडलों में छिपाकर रखा 2 कुंतल 51 किलो गांजा बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपये है। कार्रवाई के दौरान कंटेनर चालक बजरंग कुमार सिंह निवासी बोकारो, झारखंड को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से मोबाइल फोन, आधार कार्ड, निर्वाचन कार्ड, एटीएम कार्ड और 900 रुपये नकद भी बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह झारखंड से गांजे की खेप लेकर रामनगर में डिलीवरी देने आ रहा था। पुलिस के मुताबिक यह खेप उसे मंटू सिंह ने रामनगर पहुंचाने के लिए दी थी। पुलिस अब मंटू सिंह समेत तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

विज्ञापन

सीओ डीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह और अलीनगर प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह ने कार्रवाई की जानकारी दी। मामले में अलीनगर थाने में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.