Chandauli News : काली मंदिर से 20 किलो का घंटा और चांदी की सात आंखें चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश.
“चंदौली के धानापुर क्षेत्र में मंदिर चोरी की घटना से ग्रामीणों में नाराजगी है। नरौली गांव के काली मंदिर को चोरों ने निशाना बनाकर 20 किलो का घंटा और चांदी की सात आंखें चोरी कर लीं। सुबह पूजा करने पहुंचे ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। सूचना के बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।”
chandauli
6:23 PM, Aug 19, 2026
Share:


घटना कि सूचना पर मंदिर पर इकट्ठा ग्रामीण
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। धानापुर क्षेत्र के नरौली गांव स्थित काली माता मंदिर में मंगलवार रात चोरी की वारदात सामने आई। चोर मंदिर से करीब 20 किलो वजन का घंटा और चांदी की सात आंखें निकाल ले गए। बुधवार सुबह पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे ग्रामीणों ने सामान गायब देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी।
ग्रामीणों के मुताबिक मंगलवार शाम तक मंदिर में सब कुछ सामान्य था। सुबह मंदिर पहुंचने पर घंटा और चांदी की आंखें गायब मिलीं। घटना की जानकारी फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और लोगों में आक्रोश देखने को मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंदिर का निरीक्षण कर आसपास के इलाके में जांच शुरू की। पुलिस क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि कुछ महीने पहले भी नरौली गांव के तीन मंदिरों में चोरी की घटनाएं हुई थीं। उन मामलों में अब तक चोरों का पता नहीं चलने से ग्रामीणों में नाराजगी है। धानापुर थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि काली माता मंदिर में चोरी की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और CCTV फुटेज के साथ अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है। जल्द घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
