ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news 20 kg firecrackers being sold without license recovered one arrested

Chandauli News: बिना लाइसेंस बेचे जा रहे 20 किलो पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार.

“दीपावली के मद्देनजर चंदौली पुलिस की कार्रवाई में शहाबगंज कस्बे से 20.100 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए गए। पुलिस ने बिना लाइसेंस पटाखे बेचने के आरोप में एक स्थानीय युवक को गिरफ्तार किया है।”

chandauli

11:50 AM, Nov 7, 2026

Share:

Chandauli News: बिना लाइसेंस बेचे जा रहे 20 किलो पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार.
logo

शहाबगंज पुलिस कि गिरफ्त में आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। दीपावली के मद्देनजर अवैध पटाखों की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शहाबगंज पुलिस ने कस्बे में कार्रवाई करते हुए 20 किलो 100 ग्राम पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहाबगंज निवासी अश्विन सिंह उर्फ विशाल सिंह (30) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी बिना लाइसेंस के अवैध रूप से पटाखे बेच रहा था। छह नवंबर को दोपहर 12:49 बजे मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

बरामद पटाखों में रॉकेट, फूलझड़ी, क्रैक किंग, मुर्गा छाप पटाखे, बुलेट, पॉपअप मैजिक, फ्लावर पॉट, हाइड्रो पैकेट और ड्रैगन फाइट सहित विभिन्न प्रकार के पटाखे शामिल हैं। पुलिस ने सभी पटाखों का कुल वजन 20.100 किलोग्राम बताया है। कार्रवाई के बाद बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ शहाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 288 और विस्फोटक अधिनियम की धारा 9बी(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के साथ उपनिरीक्षक प्रभुनाथ यादव, शिवपूजन सिंह, कांस्टेबल ब्रजेश कुमार, सुमित पाण्डेय और हेड कांस्टेबल गौरीशंकर यादव शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.