ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news 21 936 voters increased in the district now the total number is 13 42 826 special camps will be organized to add new names

Chandauli News: जिले में 21,936 मतदाता बढ़े, अब कुल संख्या 13,42,826, नए नाम जोड़ने के लिए लगेंगे विशेष कैंप.

“चंदौली जिले में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 13,42,826 हो गई है। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत 17 नवंबर को आलेख्य मतदाता सूची जारी की गई। नए नाम जोड़ने और संशोधन के लिए 21-22 और 28-29 नवंबर को जिले के सभी मतदान स्थलों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे।”

chandauli

9:05 PM, Nov 17, 2026

Share:

Chandauli News: जिले में 21,936 मतदाता बढ़े, अब कुल संख्या 13,42,826, नए नाम जोड़ने के लिए लगेंगे विशेष कैंप.
logo

सपा जिला अध्यक्ष को मतदाता पत्र देते जिलाधिकारी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। जिले में मतदाताओं की संख्या में 21,936 की वृद्धि हुई है। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत 17 नवंबर 2026 को जारी आलेख्य मतदाता सूची के अनुसार अब जनपद में कुल 13,42,826 मतदाता हैं। इनमें 7,29,523 पुरुष, 6,13,272 महिलाएं और 31 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इससे पहले 10 अप्रैल 2026 को अंतिम रूप से प्रकाशित सूची में मतदाताओं की संख्या 13,20,890 थी।

Img

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में मतदाता सूची की फोटोप्रति और सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराई। उन्होंने बताया कि जिले में वर्तमान में 1,673 मतदेय स्थल और 926 मतदान केंद्र हैं।बैठक में महिला मतदाताओं का अनुपात बढ़ाने पर जोर दिया गया। वर्तमान में प्रति हजार पुरुष मतदाताओं पर 840 महिलाएं हैं, जिसे बढ़ाकर 913 करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले 18,881 संभावित मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने और मतदाता-जनसंख्या अनुपात सुधारने पर भी जोर दिया गया।

विज्ञापन

Img

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके तहत 21 और 22 नवंबर तथा 28 और 29 नवंबर को जिले के सभी 1,673 मतदेय स्थलों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों में बूथ लेवल अधिकारी सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे। नागरिक मतदाता सूची का अवलोकन करने के साथ नए नाम जुड़वाने और मौजूदा विवरण में संशोधन के लिए आवेदन कर सकेंगे। प्रशासन ने पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे विशेष कैंपों में पहुंचकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने और विवरण की जांच कराने की प्रक्रिया पूरी करें।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.