ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news new dm shailesh kumar assured that redressal of public grievances and development work will be priority

Chandauli News: नवागत डीएम शैलेश कुमार ने दिया भरोसा, जनशिकायतों का निस्तारण और विकास कार्य होंगे प्राथमिकता.

“चंदौली के नवागत जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने प्रेस वार्ता में अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। उन्होंने जनशिकायतों का समयबद्ध निस्तारण, विकास कार्यों में गुणवत्ता, मतदाता सूची का शुद्धिकरण और काला नमक चावल की ब्रांडिंग पर जोर दिया। साथ ही पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं और छूटी हुई महिला मतदाताओं को सूची से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने की बात कही।”

chandauli

8:53 PM, Nov 17, 2026

Share:

Chandauli News: नवागत डीएम शैलेश कुमार ने दिया भरोसा, जनशिकायतों का निस्तारण और विकास कार्य होंगे प्राथमिकता.
logo

जिलाधिकारी चंदौली शैलेश कुमार

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। नवागत जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों और जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने जनपद के विकास, जनसुनवाई, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता को अपनी प्राथमिकता बताया।

Img


डीएम ने कहा कि सबसे पहले जनशिकायतों पर फोकस किया जाएगा। विशेषकर ऐसे साधारण लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा, जिन्हें न्याय मिलने में कठिनाई होती है। इसके लिए पूरी प्रशासनिक टीम को निर्देशित किया जाएगा कि फरियादियों की बात धैर्यपूर्वक सुनकर नियमानुसार समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति दी जाएगी। निर्माण परियोजनाएं निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरी कराई जाएंगी। राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण और विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर भी जोर रहेगा। शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। डीएम ने बताया कि इस समय जनगणना का कार्य भी महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही भारत निर्वाचन आयोग की ओर से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान शुरू किया गया है। जनपद की चारों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का शुद्धिकरण और अपडेशन गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाएगा। उन्होंने अपील की कि जिन पात्र लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वाएं।

विज्ञापन

Img

पहली बार मतदाता बनने वाले 18 से 19 वर्ष के युवाओं को जोड़ने के लिए विद्यालयों, तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। शिक्षा संस्थानों से बाहर रहने वाले युवाओं तक युवक मंगल दल, एनसीसी, एनएसएस और मेरा युवा भारत के स्वयंसेवकों के माध्यम से पहुंच बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी 2027 के साथ 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर 2027 की अर्हता तिथियों के आधार पर भी पात्र युवा मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं। डीएम ने महिला मतदाताओं की संख्या में सुधार पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि शादी के बाद दूसरे बूथों पर स्थानांतरित हुईं और मैपिंग की समस्या के कारण मतदाता सूची से छूटी महिलाओं को अभियान चलाकर जोड़ा जाएगा। जनपद के उत्पाद काला नमक चावल को लेकर उन्होंने कहा कि एक जिला एक उत्पाद (ODOP) के तहत इसकी ब्रांडिंग और बिक्री बढ़ाने के लिए स्थानीय अधिकारियों और संबंधित टीम के साथ समन्वय बनाकर काम किया जाएगा। प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर डीएम ने सीधे संवाद और ई-ऑफिस के माध्यम से डिजिटाइजेशन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पत्रावलियां किसी भी स्तर पर अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहनी चाहिए और त्वरित निर्णय लेकर जनता को समय से सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। इससे पहले जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया और साफ-सफाई, रंगाई-पुताई, विद्युत व्यवस्था तथा अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव के निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य कोषाधिकारी, उपजिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.