ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news 21 year old youth died due to drowning in karmanasha river even the mla s efforts did not save the child

Chandauli News: कर्मनाशा नदी में डूबने से 21 वर्षीय युवक की मौत, विधायक का प्रयास भी नहीं बच्चा पाया जान.

“कंदवा क्षेत्र के दैथा गांव में खेत की ओर गए 21 वर्षीय युवक की कर्मनाशा नदी में डूबने से मौत हो गई। बाढ़ प्रभावित गांवों के दौरे पर निकले विधायक सुशील सिंह सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और युवक को अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।”

chandauli

7:26 PM, Sep 3, 2026

Share:

Chandauli News: कर्मनाशा नदी में डूबने से 21 वर्षीय युवक की मौत, विधायक का प्रयास भी नहीं बच्चा पाया जान.
logo

अपनी गाडी से युवक को अस्पताल भिजवाते सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, मृतक कि फ़ाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: धर्मेंद्र जायसवाल, ब्यूरो, चंदौली.

चंदौली। कंदवा क्षेत्र के दैथा गांव में गुरुवार को कर्मनाशा नदी में डूबने से 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक खेत की ओर गया था, इसी दौरान पैर फिसलने से वह नदी के गहरे पानी में चला गया। काफी तलाश के बाद ग्रामीणों ने नदी से उसका शव बरामद किया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

Img

दैथा गांव निवासी सोनू उर्फ रामदेव पांडेय, पुत्र स्वर्गीय सुदेश्वर पांडेय, गुरुवार को खेत की ओर गया था। बताया गया कि नदी के पास पहुंचने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कर्मनाशा नदी के गहरे पानी में समा गया। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिजन ग्रामीणों के साथ नदी की ओर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद नदी में युवक का शव मिला।घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसी दौरान सैयदराजा विधायक सुशील सिंह भी बाढ़ प्रभावित गांवों के दौरे पर थे। घटना की जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचे। युवक को उनके निजी वाहन से सैयदराजा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

Img

इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। सोनू तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से मां मीरा सहित दोनों भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक हुई घटना से गांव में भी शोक का माहौल है। हादसे के बीच विधायक द्वारा अपने वाहन से युवक को अस्पताल पहुंचाए जाने की स्थानीय लोगों में चर्चा रही।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.