मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news 24 8 kg ganja recovered from a car with fake number plate smuggler from bihar arrested

Chandauli News: फर्जी नंबर प्लेट लगी कार से 24.8 किलो गांजा बरामद, बिहार का तस्कर गिरफ्तार.

" पुलिस के पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि पुलिस से बचने के लिए फर्जी नंबर प्लेट लगाकर गांजे की तस्करी करता था और मिर्जापुर से गांजा लाकर वाराणसी व आसपास के क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर सप्लाई करने की योजना थी।"

chandauli

4:35 PM, Jul 8, 2026

Share:

Chandauli News: फर्जी नंबर प्लेट लगी कार से 24.8 किलो गांजा बरामद, बिहार का तस्कर गिरफ्तार.
logo

मुग़लसराय कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में पकड़ा गया गांजा तस्कर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। मुगलसराय पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी नंबर प्लेट लगी रेनाल्ट डस्टर कार से 24 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने बिहार निवासी एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब छह लाख रुपये आंकी गई है। मामले में एनडीपीएस एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Img

पुलिस के अनुसार, 6 जुलाई को पटनवा तिराहे पर चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मिर्जापुर की ओर से एक काले रंग की रेनाल्ट डस्टर कार में गांजे की खेप वाराणसी ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर मिल्कीपुर-ताहिरपुर हाईवे पर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर चालक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन संयुक्त टीम ने वाहन को रोककर चालक को पकड़ लिया। क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर की मौजूदगी में कार की तलाशी लेने पर डिग्गी में रखे दो प्लास्टिक के बोरों से 24 बंडलों में पैक 24.800 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। जांच में पता चला कि कार पर लगी UP16BY9490 नंबर प्लेट फर्जी थी और किसी दूसरे वाहन की थी। चेसिस नंबर से सत्यापन करने पर वाहन का वास्तविक पंजीकरण अलग मिला। 

विज्ञापन

Img

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम उमाकान्त उर्फ हिमांशु पुत्र गोपाल प्रसाद चन्द्रवंशी, निवासी बंधन टोला आरा, थाना नवादा, जनपद भोजपुर (बिहार) बताया। उसने स्वीकार किया कि पुलिस से बचने के लिए फर्जी नंबर प्लेट लगाकर गांजे की तस्करी करता था और मिर्जापुर से गांजा लाकर वाराणसी व आसपास के क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर सप्लाई करने की योजना थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मुगलसराय में एनडीपीएस एक्ट एवं बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.