Chandauli News: मौनी अमावस्या पर चंदौली में 24 घंटे का रूट डायवर्जन.
"चंदौली पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे डायवर्जन प्लान का पालन करें, अनावश्यक यात्रा से बचें और पुलिस द्वारा तय वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।"
chandauli
7:19 PM, Jan 17, 2026
Share:


एआई तस्वीर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। मौनी अमावस्या पर्व के मद्देनज़र चंदौली जिले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने 24 घंटे का रूट डायवर्जन लागू किया है। यह डायवर्जन 17 जनवरी की रात 12 बजे से 18 जनवरी की रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान कई प्रमुख चौराहों और घाट मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए लागू की गई है। आम लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है। पड़ाव और मुगलसराय क्षेत्र में बदला ट्रैफिक रूट मुगलसराय थाना क्षेत्र के पड़ाव चौराहे पर सबसे बड़ा रूट डायवर्जन लागू किया गया है।
विज्ञापन
रूट डायवर्जन.....
👉पड़ाव चौराहे से राजघाट होते हुए वाराणसी जाने वाले वाहन अब रामनगर होते हुए एनएच-19 या बहादुरपुर से रिंग रोड के रास्ते जाएंगे।
👉चकिया तिराहा (गंजी प्रसाद तिराहा) से वाराणसी की ओर जाने वाले मालवाहक वाहन गोधना चौराहे से एनएच-19 के जरिए भेजे जाएंगे।
👉मुगलसराय से वाराणसी जाने वाले पिकअप, मैजिक जैसे वाहन एफसीआई तिराहे से साहुपुरी होते हुए रामनगर की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
👉एफसीआई तिराहे से पड़ाव चौराहे की ओर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।रामनगर के PAC तिराहे से पड़ाव की ओर किसी भी भारी वाहन की अनुमति नहीं होगी।कोयला मंडी और कटरिया (लंका मैदान) से पड़ाव चौराहे की ओर ट्रकों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
👉कटरिया क्षेत्र में कोयला मंडी के लिए लागू नो एंट्री दिन के साथ-साथ रात में भी प्रभावी रहेगी।
👉चंदौली से सारनाथ, एयरपोर्ट, जौनपुर, गाजीपुर और आजमगढ़ जाने वाले वाहन रिंग रोड (पचफेड़वा) का प्रयोग करेंगे।
👉बलुआ थाना क्षेत्र में घाट मार्ग पूरी तरह बंदमौनी अमावस्या पर गंगा स्नान को लेकर बलुआ गंगा घाट क्षेत्र में विशेष सख्ती बरती जाएगी।
👉वाराणसी के चौबेपुर से गंगा पुल पार कर आने वाले दोपहिया को छोड़कर सभी वाहन चौबेपुर क्षेत्र में ही रोक दिए जाएंगे।
👉चहनिया चौराहे से बलुआ गंगा घाट की ओर मोटरसाइकिल को छोड़कर किसी भी वाहन का प्रवेश नहीं होगा।
👉टेढ़ी नहर पुलिया (ग्राम सराय) से बलुआ घाट की ओर साइकिल, मोटरसाइकिल समेत सभी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा।
👉बलुआ थाना तिराहे (पुल रोड) से गंगा घाट की ओर किसी भी प्रकार का वाहन नहीं जा सकेगा।
चंदौली पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे डायवर्जन प्लान का पालन करें, अनावश्यक यात्रा से बचें और पुलिस द्वारा तय वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। किसी भी असुविधा की स्थिति में नजदीकी पुलिस कर्मियों से सहयोग लेने की सलाह दी गई है।



