मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news 25 thousand cattle smuggler arrested

Chandauli News: ₹25 हजार इनामिया गोवंश तस्कर गिरफ्तार.

"इलिया थाना प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास लंबा है और वह पूर्व में भी कई बार कानून के शिकंजे में आ चुका है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।"

chandauli

3:24 PM, Feb 4, 2026

Share:

Chandauli News: ₹25 हजार इनामिया गोवंश तस्कर गिरफ्तार.
logo

इलिया पुलिस की गिरफ्त में 25000 इनामी गोवंश तस्कर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया, (चंदौली). 

चंदौली। थाना इलिया पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने ₹25,000 के इनामिया और लंबे समय से फरार चल रहे गो-तस्करी के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी गोवध एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम से जुड़े कई गंभीर मामलों में वांछित था। पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांहे के निर्देश पर थाना प्रभारी इलिया अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बीती रात इलिया थाना क्षेत्र के बनसिरिया माइनर तटबंध, मेन रोड के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान छोटू उर्फ धर्मेंद्र यादव, पुत्र राम बहादुर यादव, निवासी ग्राम सरसार, थाना हंडिया, जनपद प्रयागराज के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ चंदौली व प्रयागराज जनपदों में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और BNS की विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। इलिया थाना प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास लंबा है और वह पूर्व में भी कई बार कानून के शिकंजे में आ चुका है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। 


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.