Chandauli News: निर्माणाधीन पुलिस लाइन में 25 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत.
“सकलडीहा क्षेत्र के भोजापुर गांव के समीप निर्माणाधीन पुलिस लाइन में कार्यरत 25 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।”
chandauli
9:17 PM, Sep 24, 2026
Share:


पुलिस लाइन में युवक की मौत के बाद जांच पड़ताल करती सकलडीहा पुलिस
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.
चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के भोजापुर गांव के समीप करोड़ों की लागत से निर्माणाधीन पुलिस लाइन में गुरुवार की भोर 25 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर साथी मजदूर आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी।
पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के मोथाबाड़ी थाना क्षेत्र के बावला गांव निवासी वापी मोमिन (25) पुत्र रोबिन मोमिन अपने चाचा के साथ निर्माणाधीन पुलिस लाइन में मजदूरी करता था। मंगलवार की रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद साथ काम कर रहे मजदूर उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस लाइन में काम कर रहे अन्य मजदूरों में भी अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर सकलडीहा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूरों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल भूपेंद्र निषाद ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि युवक को पहले भी एक बार हार्ट अटैक आया था। मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



