Chandauli News: फोन पर ओटीपी पूछ प्रसूता के खाते से उड़ाये 27 हजार, सरकारी अनुदान का लालच देकर बनाया शिकार.
"खाते से पैसे कटने की जानकारी होने पर महिला ने बलुआ थाने और साइबर सेल चंदौली में शिकायत की। सुनवाई न होने पर उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से भी साइबर शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल मामले को लेकर जांच की उम्मीद जताई जा रही है।"
chandauli
8:02 PM, Mar 11, 2026
Share:


AI तस्वीर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के हिनौता गांव की एक महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई। जालसाजों ने ओटीपी पूछकर उसके बैंक खाते से 27 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़िता ने मामले की शिकायत साइबर सेल में दर्ज कराई है।
जानकरी के अनुसार हिनौता गांव निवासी रामदुलार यादव की पुत्री बबिता देवी ने दो दिन पहले बच्चे को जन्म दिया था। इसी दौरान किसी के कहने पर उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से मिलने वाले लाभ के लिए फार्म भरा था। मंगलवार को एक आशा कार्यकर्ता के माध्यम से उनसे फार्म लिया गया और कहा गया कि यदि कोई फोन आए तो ओटीपी बता देना।
विज्ञापन
इसी बीच महिला के मोबाइल पर कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को संबंधित योजना से जुड़ा बताकर ओटीपी मांगा। महिला ने भरोसे में आकर ओटीपी बता दिया। इसके बाद जालसाजों ने तीन बार में उसके खाते से कुल 27 हजार रुपये निकाल लिए।खाते से पैसे कटने की जानकारी होने पर महिला ने बलुआ थाने और साइबर सेल चंदौली में शिकायत की। सुनवाई न होने पर उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से भी साइबर शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल मामले को लेकर जांच की उम्मीद जताई जा रही है।
