मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news 273 liters of liquor recovered from a car with fake number plate two arrested

Chandauli News : फर्जी नंबर प्लेट वाली कार से 273 लीटर शराब बरामद, दो गिरफ्तार.

“अलीनगर पुलिस और सर्विलांस टीम ने सिंघीताली पुल के पास चेकिंग के दौरान फर्जी नंबर प्लेट लगी अर्बन क्रूजर से 273 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।”

chandauli

8:46 PM, Aug 31, 2026

Share:

Chandauli News : फर्जी नंबर प्लेट वाली कार से 273 लीटर शराब बरामद, दो गिरफ्तार.
logo

अलीनगर पुलिस की गिरफ्त में तस्कर बरामद शराब

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंघीताली पुल के पास सोमवार को पुलिस और सर्विलांस टीम ने फर्जी नंबर प्लेट लगी अर्बन क्रूजर से 273 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। बरामद शराब की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई गई है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान चालक ने वाहन रोकने के बजाय पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया और भागने लगा। घेराबंदी कर पुलिस ने वाहन को रोककर दोनों सवारों को पकड़ लिया। तलाशी में रायल ग्रीन और व्हाइट एंड ब्लू ब्रांड की शराब बरामद हुई। जांच में वाहन पर UP32MQ9312 की फर्जी नंबर प्लेट लगी मिली। चेसिस नंबर की जांच करने पर वाहन का वास्तविक नंबर HR87J1833 पाया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी हरियाणा से शराब लाकर बिहार में ऊंचे दाम पर बेचते थे।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मयंक रावत निवासी फरीदाबाद और शुभम तिवारी निवासी फतेहपुर, हाल पता फरीदाबाद के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ अलीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.