Chandauli News : MLC चुनाव में दोपहर 2 बजे तक स्नातक में 28.15% और शिक्षक में 61.92% मतदान, डीएम एसपी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण.
“चंदौली में वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान जारी है। दोपहर दो बजे तक स्नातक निर्वाचन में 28.15 प्रतिशत, जबकि शिक्षक निर्वाचन में 61.92 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रही हैं।”
chandauli
3:04 PM, Oct 23, 2026
Share:


मतदान केंद्र का निरिक्षण करते डीएम एसपी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद चुनाव-2026 के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे से जिले के 10 मतदान केंद्रों के 36 मतदान स्थलों पर वोटिंग जारी है। दोपहर दो बजे तक स्नातक निर्वाचन में 28.15 प्रतिशत और शिक्षक निर्वाचन में 61.92 प्रतिशत मतदान हो चुका है। स्नातक निर्वाचन में कुल 27,196 मतदाता, जबकि शिक्षक निर्वाचन में 3,015 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान शाम चार बजे तक चलेगा।
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए लगातार मतदान केंद्रों का भ्रमण कर रहे हैं। चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन अलर्ट है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत जिले को पांच जोन और 10 सेक्टर में बांटा गया है तथा पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने बताया कि जिले के सभी 10 केंद्रों और 36 बूथों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान शुरू हुआ। सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट और जिला प्रशासन की टीमें लगातार भ्रमणशील हैं, ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा सके। प्रशासन ने मतदाताओं से निर्भीक होकर और शांतिपूर्ण तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।



