ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news tap connection becomes showpiece in rajasarai waiting for water for a year the villagers demonstrated

Sonbhadra News: राजासरई में नल कनेक्शन बने शोपीस, एक साल से पानी का इंतजार; ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन.

म्योरपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत राजासरई में हर घर नल जल योजना के तहत कनेक्शन मिलने के एक साल बाद भी पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई है। परतहान, मुखियान और खिवरहान टोला के नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की। जल निगम के अवर अभियंता साहेब लाल बिंद ने जल्द ही जलापूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया है।

sonbhadra

12:34 PM, Oct 24, 2026

Share:

Sonbhadra News: राजासरई में नल कनेक्शन बने शोपीस, एक साल से पानी का इंतजार; ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन.
logo

राजासरई में हर घर नल जल योजना के तहत पानी नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रशासन से जल्द जलापूर्ति शुरू कराने की मांग की।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, मयोरपुर।

विकास खंड म्योरपुर की ग्राम पंचायत राजासरई में हर घर नल जल योजना के तहत कनेक्शन दिए जाने के एक साल बाद भी पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। इससे नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन कर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया और जल्द से जल्द जलापूर्ति बहाल कराने की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम पंचायत के परतहान टोला, मुखियान टोला और खिवरहान टोला में करीब एक वर्ष पहले घरों में नल लगा दिए गए थे, लेकिन अब तक पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई है। ऐसे में घरों के बाहर लगे नल महज शोपीस बनकर रह गए हैं। हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की योजना का लाभ नहीं मिलने से ग्रामीणों में नाराजगी है।पानी की आपूर्ति शुरू नहीं होने से परेशान राजू पांडेय, विजय, जिंदलाल, राजेश, रसिया, राजकुमारी, श्यामपति, सुनीत और बाबूराम सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर संबंधित विभाग को तत्काल जलापूर्ति शुरू कराने का निर्देश देने की मांग की। इस संबंध में जल निगम के अवर अभियंता साहेब लाल बिंद ने बताया कि जल्द ही पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.