Chandauli News: सेवा संकल्प अभियान में 289 मरीजों की जांच, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिला सम्मान.
सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक परिसर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 289 मरीजों की जांच और उपचार किया गया। मरीजों को दवाएं व चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान आशा मित्रों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।”
chandauli
9:14 PM, Oct 1, 2026
Share:


शिविर में मौजूद लोगो को सम्बोधित करते सैयदराजा विधायक सुशील सिंह
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को ब्लॉक परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की। कुल 289 मरीजों की जांच कर उनका उपचार किया गया और जरूरत के अनुसार दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित खान-पान और बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी सावधानियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने शिविर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे शिविरों से लोगों को अपने क्षेत्र में ही जांच और उपचार की सुविधा मिलती है।
विज्ञापन
इस दौरान स्वास्थ्य एवं बाल विकास विभाग से जुड़ी आशा मित्रों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, चिकित्सा अधीक्षक रमेश प्रसाद, राजेश सिंह, गोपाल बिंद और रमेश द्विवेदी समेत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, आशा मित्र, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।


