Chandauli News: विधायक सुशील सिंह ने 73 किसानों को बांटे चना, सरसों और मटर के मिनी किट.
“धानापुर ब्लॉक परिसर में कृषि विभाग की ओर से 73 लाभार्थी किसानों को चना, सरसों और मटर के बीज के मिनी किट वितरित किए गए। विधायक सुशील सिंह ने किसानों से वैज्ञानिक तरीके से खेती करने और कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।”
chandauli
9:24 PM, Oct 1, 2026
Share:


धानापुर ब्लॉक परिसर में किसानों को मिनी किट वितरित करते सैयदराजा विधायक सुशील सिंह
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। धानापुर ब्लॉक परिसर में गुरुवार को कृषि विभाग की ओर से किसानों को बीज के मिनी किट वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने 73 लाभार्थी किसानों को चना, सरसों और मटर के बीज के मिनी किट प्रदान किए।
विधायक सुशील सिंह ने कहा कि किसानों को उन्नत बीज उपलब्ध कराने से फसल की गुणवत्ता और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने किसानों से कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने और वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की अपील की। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, कमलाकांत मिश्र, रमेश द्विवेदी और गोपाल बिंद मौजूद रहे। कृषि विभाग की ओर से जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव, विनय कुमार यादव, जितेंद्र भारती और राम विजय यादव ने किसानों को बीजों के उपयोग और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि मिनी किट के माध्यम से बेहतर गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराकर दलहन और तिलहन फसलों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थी किसानों ने बीज प्राप्त कर कृषि विभाग की योजना का लाभ उठाया।


