Chandauli News: बाइक से 29.56 लीटर अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार.
"पुलिस ने बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना कन्दवा पर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।"
chandauli
5:48 PM, Feb 1, 2026
Share:


कंदवा पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए शराब तस्कर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत थाना कन्दवा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल से कुल 29.560 लीटर अवैध देशी व अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कंदवा थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह के नेतृत्व में कन्दवा पुलिस द्वारा तलाशपुर नहर पुलिया के पास संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध अपाचे मोटरसाइकिल को रोका गया।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान बाइक पर रखे लाल बोरे और झोले से 101 पैकेट ब्लू लाइम (प्रति पैकेट 200 एमएल) एवं 52 पाउच 8PM (प्रति पाउच 180 एमएल) बरामद किए गए। कुल मिलाकर 29.560 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। मौके से गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बादल कुमार एवं आदर्श यादव, दोनों निवासी कैमूर (भभुआ), बिहार के रूप में हुई। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे शराब को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में एकत्र कर बिहार ले जाकर ऊंचे दामों में बेचते थे। पुलिस ने बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना कन्दवा पर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
