Chandauli News: साइबर ठगी में इस्तेमाल बैंक खाते बेचने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार.
"पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे इन बैंक खातों को ऑनलाइन गेमिंग और साइबर फ्रॉड में संलिप्त लोगों को 10 हजार रुपये प्रति खाता की दर से बेचते थे।साइबर सेल पुलिस ने बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।"
chandauli
8:35 PM, Feb 6, 2026
Share:


साइबर सेल चंदौली के गिरफ्त में तीनों आरोपी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। साइबर फ्राड पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर सेल जनपद चंदौली को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में साइबर सेल टीम ने साइबर ठगी में प्रयुक्त बैंक खाते बेचने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त फर्जी तरीके से बैंक खाते खुलवाकर उन्हें ऑनलाइन गेमिंग व साइबर अपराध में संलिप्त गिरोहों को बेचते थे।
बीते 05 फरवरी को साइबर सेल टीम म्यूल खाता सत्यापन अभियान के दौरान मुगलसराय कस्बे में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक कोयला मंडी क्षेत्र में फाइनेंस कंपनी के नाम पर पम्पलेट बांटकर लोगों को कम कागजी कार्यवाही में लोन दिलाने व बैंक खाते खुलवाने का लालच दे रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीन संदिग्धों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से बड़ी संख्या में पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड, आधार-पैन कार्ड, मोबाइल फोन, UPI QR कोड एवं फर्जी फाइनेंस कंपनी के पम्पलेट बरामद किए गए। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे इन बैंक खातों को ऑनलाइन गेमिंग और साइबर फ्रॉड में संलिप्त लोगों को 10 हजार रुपये प्रति खाता की दर से बेचते थे।साइबर सेल पुलिस ने बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में साइबर सेल के उपनिरीक्षक कृपेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।
