मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news smoke came out due to brake jam in memu passenger there was panic among the passengers

Chandauli News: मेमू पैसेंजर में ब्रेक जाम होने से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरा तफरी.

"सकलडीहा स्टेशन अधीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि ब्रेक बाइंडिंग के कारण हल्का धुआं दिखाई दिया था, जिसे समय रहते दूर कर लिया गया। उन्होंने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में थी और यात्रियों को घबराने की आवश्यकता नहीं थी।"

chandauli

3:56 PM, Feb 6, 2026

Share:

Chandauli News: मेमू पैसेंजर में ब्रेक जाम होने से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरा तफरी.
logo

ब्रेक बाइंडिंग के कारण चला बोगी का पहिया

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संतोष, ब्यूरो हेड, पूर्वांचल भास्कर.

चंदौली। आरा से बनारस की ओर जा रही मेमू ट्रेन में शुक्रवार सुबह तकनीकी खराबी सामने आई, जब सकलडीहा रेलवे स्टेशन से पहले ट्रेन के एक इंजन में ब्रेक जाम हो गया और पहियों से धुआं उठने लगा। अचानक धुआं निकलता देख ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सतर्कता दिखाते हुए चालक ने ट्रेन की रफ्तार कम की और सकलडीहा स्टेशन पर ट्रेन को सुरक्षित रोक दिया।

Img

जानकारी के अनुसार अप 63229 आरा–बनारस मेमू ट्रेन पहले से ही करीब दो घंटे विलंब से चल रही थी। धीना स्टेशन से सुबह करीब पौने दस बजे रवाना होने के कुछ ही देर बाद ट्रेन के बीच में लगे इंजन के पहिए में तकनीकी गड़बड़ी आ गई। ब्रेक पूरी तरह से रिलीज न होने के कारण पहिया जाम हो गया, जिससे तेज धुआं निकलने लगा। स्थिति को देखते हुए चालक ने तुरंत कंट्रोल को सूचना दी।

सूचना मिलते ही रेलवे कर्मियों की टीम सकलडीहा स्टेशन पर पहुंची और तकनीकी जांच के बाद ब्रेक सिस्टम को ठीक किया गया। आवश्यक सुधार के बाद करीब आधे घंटे के ठहराव के पश्चात ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। 

Img

सकलडीहा स्टेशन अधीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि ब्रेक बाइंडिंग के कारण हल्का धुआं दिखाई दिया था, जिसे समय रहते दूर कर लिया गया। उन्होंने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में थी और यात्रियों को घबराने की आवश्यकता नहीं थी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.