मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news 3 smugglers arrested with illegal english liquor being taken from ddu junction to bihar

Chandauli News: डीडीयू जंक्शन से बिहार ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार.

"पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मुगलसराय से शराब खरीदकर बिहार में अधिक कीमत पर बेचते हैं और इसी से अपना खर्च चलाते हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आर्यन राज, राजू कुमार और राजीव रंजन, निवासी नवादा (बिहार) के रूप में हुई है।"

chandauli

6:25 PM, Jul 4, 2026

Share:

Chandauli News: डीडीयू जंक्शन से बिहार ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार.
logo

मुगलसराय पुलिस के गिरफ्त में पकड़े गए हैं शराब तस्कर पर बरामद शराब

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। मुगलसराय पुलिस ने बिहार ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 8 पीएम गोल्ड अंग्रेजी शराब के 90 पाउच (16.2 लीटर) बरामद हुए हैं। पुलिस ने बरामद शराब की अनुमानित कीमत 54 हजार रुपये बताई है। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मुग़लसराय पुलिस के अनुसार अपराध और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान वीआईपी गेट पर चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि तीन युवक ओला स्विफ्ट डिजायर कार से उतरकर पीठू बैग में शराब लेकर पार्सल गेट के रास्ते रेलवे स्टेशन से बिहार जाने की तैयारी में हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। तलाशी में तीनों के बैग से कुल 90 पाउच 8 पीएम गोल्ड अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मुगलसराय से शराब खरीदकर बिहार में अधिक कीमत पर बेचते हैं और इसी से अपना खर्च चलाते हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आर्यन राज, राजू कुमार और राजीव रंजन, निवासी नवादा (बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.