मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news 30 5 kg ganja being taken from jharkhand to varanasi recovered two smugglers arrested

Chandauli News: झारखंड से वाराणसी ले जाया जा रहा 30.5 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार.

"अलीनगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया कि आरोपी गांजा जमशेदपुर रांची क्षेत्र से वाराणसी ले जाकर बेचने की योजना बना रहे थे। जांच में यह भी सामने आया कि तस्करी के लिए वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी।"

chandauli

2:16 PM, Jan 23, 2026

Share:

Chandauli News: झारखंड से वाराणसी ले जाया जा रहा 30.5 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार.
logo

अलीनगर पुलिस कि गिरफ्त में गांजा तस्कर, बरामद गांजा

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयु नगर (चंदौली). 

चंदौली। अलीनगर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड से वाराणसी ले जाया जा रहा 30.500 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिंद्रा XUV500 वाहन से गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत करीब सात लाख रुपये बताई जा रही है।

Img

प्रभारी निरीक्षक अलीनगर अनिल कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार को पचफेड़वा रिंग रोड पुल के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहन को रोका। तलाशी लेने पर वाहन की पिछली सीट के नीचे बने विशेष रैक से 31 बंडलों में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोविंद कुमार सिंह (26 वर्ष) निवासी आदित्यपुर, सरायकेला खरसावां और हिमांशु (24 वर्ष) निवासी धुर्वा, रांची (झारखंड) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन

Img

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा जमशेदपुर–रांची क्षेत्र से वाराणसी ले जाकर बेचने की योजना बना रहे थे। जांच में यह भी सामने आया कि तस्करी के लिए वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट व बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.