मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news 32 year old married woman found dead in the room her maternal side accused her of murder

Chandauli News: कमरे में मृत मिली 32 वर्षीय विवाहिता, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप.

“चंदौली के इलिया थाना क्षेत्र में 32 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी मायके पक्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।”

chandauli

7:29 PM, Aug 29, 2026

Share:

Chandauli News: कमरे में मृत मिली 32 वर्षीय विवाहिता, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप.
logo

थाना इलिया, जनपद चंदौली.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : गोविंद कुमार, चकिया तहसील, चंदौली. 

चंदौली। इलिया थाना क्षेत्र के कवलपुरवा गांव में शनिवार सुबह मधु द्विवेदी (32) अपने कमरे में मृत मिली। घटना के समय उसका पति धर्मेंद्र द्विवेदी रक्षाबंधन पर सोनभद्र स्थित अपनी बहन के घर गया था। पत्नी की मौत की जानकारी मिलने पर वह घर लौटा। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए।

इसी बीच मधु के मायके पक्ष को घटना की जानकारी हुई। उसके भाई प्रशांत पाठक ने इलिया पुलिस को सूचना दी। पुलिस तत्काल गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत कैसे हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतका मूल रूप से बस्ती जिले की रहने वाली थी और उसके दो बच्चे हैं। मां की मौत के बाद आठ वर्षीय आयान और पांच वर्षीय इंयांश का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में भी तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।

विज्ञापन

इलिया थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर में ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।



headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.