ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news 35 players took part in the district chess competition 11 member team selected for the divisional competition

Chandauli News: जनपदीय शतरंज प्रतियोगिता में 35 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, मंडलीय प्रतियोगिता के लिए 11 सदस्यीय टीम चयनित

“नेशनल इंटर कॉलेज सैयदराजा में आयोजित जनपदीय शतरंज प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से 35 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के बाद मंडलीय प्रतियोगिता के लिए 11 सदस्यीय टीम का चयन किया गया।”

chandauli

6:15 PM, Sep 4, 2026

Share:

Chandauli News: जनपदीय शतरंज प्रतियोगिता में 35 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, मंडलीय प्रतियोगिता के लिए 11 सदस्यीय टीम चयनित
logo

नेशनल इंटर कॉलेज सैयदराजा में आयोजित जनपदीय शतरंज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते छात्र-छात्राएं

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.

चंदौली। जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर गुरुवार को नेशनल इंटर कॉलेज सैयदराजा में जनपदीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ने किया। उन्होंने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि शतरंज एकाग्रता और धैर्य का खेल है। यह खिलाड़ियों को अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहने और सोच-समझकर निर्णय लेने की सीख देता है।

Img

प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से कुल 35 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने शतरंज की बिसात पर अपनी रणनीति और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के बाद मंडलीय स्तर पर प्रतिभाग करने के लिए 11 सदस्यीय टीम का चयन किया गया। चयनित टीम आगामी 5 सितंबर को क्वींस इंटर कॉलेज, वाराणसी में आयोजित होने वाली मंडलीय शतरंज प्रतियोगिता में चंदौली का प्रतिनिधित्व करेगी। प्रतियोगिता के आयोजन और चयन प्रक्रिया को लेकर विद्यालय स्तर पर तैयारियां पूरी की गईं।

विज्ञापन

Img

इस अवसर पर जनपदीय क्रीड़ा सचिव अरुण कुमार, बेसिक व्यायाम शिक्षक विवेकानंद दुबे, पंकज सिंह, गुरु दयाल, आनंद प्रकाश सिंह, अर्पण सिंह, चंद्रशेखर सिंह और जितेंद्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन विद्यालय के क्रीड़ा अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने किया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.