ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
purvanchal/न्यूज़/chandauli news 37 beneficiaries received a symbolic check of five lakhs under chief minister krishak insurance 04082025 eO4BHU

Chandauli News: मुख्यमंत्री कृषक बीमा के तहत 37 लाभार्थियों को मिला पांच पांच लाख का सिम्बॉलिक चेक.

Chandauli News: मुख्यमंत्री कृषक बीमा के तहत 37 लाभार्थियों को मिला पांच पांच लाख का सिम्बॉलिक चेक.

12:00 AM, Jun 17, 2025

Share:

Chandauli News: मुख्यमंत्री कृषक बीमा के तहत 37 लाभार्थियों को मिला पांच पांच लाख का सिम्बॉलिक चेक.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा।

चंदौली। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा कल्याण योजना के तहत तहसील क्षेत्र के 37 लाभार्थियों को सोमवार को तहसील सभागार में पांच-पांच लाख का सिम्बॉलिक चेक वितरण किया गया। एसडीएम कुंदन राज कपूर और तहसीलदार अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने सभी लाभार्थियों को चेक वितरण किया। इस दौरान सभी राजस्व निरीक्षक और लेखपालों सहित किसान मौजूद रहे। बीते वर्ष दैविक आपदा और मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा कल्याण योजना के तहत नुकसान हुए किसानों को पांच-पांच लाख का अनुदान देने का प्रावधान है।

विज्ञापन

इस क्रम में तहसील क्षेत्र के कुल 37 लाभार्थियों को उनके खाते में अनुदान की राशि भेजी गई। सोमवार को तहसील सभागार में सभी लाभार्थियों को सिम्बॉलिक चेक दिया गया। ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने बताया कि भाजपा सरकार में बगैर बिचौलियों के हर योजना का लाभ किसानों को सीधे मिल रहा है। इससे किसानों को भागदौड़ से निजात मिली है। इस बाबत एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि शासन के निर्देश पर तहसील के 37 लाभार्थियों को चेक दिया गया। इस मौके पर तहसीलदार अजीत कुमार सिंह, नायब तहसीलदार दिनेश चन्द्र शुक्ल, राजेन्द्र, राजस्व निरीक्षक अजय बहादूर सिंह, शेख कलीम, प्रदीप सिंह, प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह आदि मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.