मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news 38 kg ganja hidden in mobile drum on magic vehicle recovered two smugglers arrested

Chandauli News: मैजिक वाहन पर मोबिल ड्रम में छीपाकर रखा 38 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार.

"पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मध्य प्रदेश के हनुमना से गांजा लाकर वाराणसी के पहाड़िया क्षेत्र में सप्लाई करने के लिए उन्हें पैसों का लालच दिया गया था। शक से बचने के लिए ड्रम के ऊपर जला हुआ मोबिल डालकर गांजे को छिपाया गया था।"

chandauli

7:36 PM, Mar 17, 2026

Share:

Chandauli News: मैजिक वाहन पर मोबिल ड्रम में छीपाकर रखा 38 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार.
logo

पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते सीओ पीडीडीयू नगर अरुण सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, (चंदौली).

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को चेकिंग अभियान के दौरान दो शातिर गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। चकिया तिराहे के पास पकड़े गए आरोपियों के पास मैजिक वाहन पर रखे ड्रम में छिपाकर रखा गया करीब 38 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत 10 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांजा तस्कर इलाके से गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने चकिया तिराहे पर घेराबंदी कर सामने से आ रही एक टाटा मैजिक वाहन को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन में रखे ड्रम से गांजा बरामद हुआ।गिरफ्तार तस्करों की पहचान निरंजन कुमार निवासी थाना नरायनपुर, जिला भोजपुर (बिहार) और राजू कुमार निवासी थाना जगदीशपुर, जिला भोजपुर (बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से गांजे के कई पैकेट और एक टाटा मैजिक वाहन भी बरामद किया है।

विज्ञापन

Img

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मध्य प्रदेश के हनुमना से गांजा लाकर वाराणसी के पहाड़िया क्षेत्र में सप्लाई करने के लिए उन्हें पैसों का लालच दिया गया था। शक से बचने के लिए ड्रम के ऊपर जला हुआ मोबिल डालकर गांजे को छिपाया गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। कार्रवाई में कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.