Chandauli News: डीसीएम ट्रक से 39 गोवंश मुक्त, एक तस्कर गिरफ्तार, वाहन स्वामी सहित चार पर मुकदमा दर्ज.
"इलिया थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि मवेशियों को अवैध रूप से वध हेतु बिहार ले जाया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मालदह पुलिया के पास घेराबंदी कर वाहन पकड़ लिया। गिरफ्तार चालक नरेंद्र हापुड़ जिले के देहात थाना क्षेत्र के पन्नापुरी गांव का निवासी है"
chandauli
11:08 AM, Dec 6, 2025
Share:


इलिया पुलिस की गिरफ्त में पकड़ा गया तस्कर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील.
चंदौली। इलिया पुलिस ने शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए मालदह पुलिया के पास एक डीसीएम आयसर ट्रक से 39 मवेशियों को बरामद किया। पुलिस जांच में पता चला कि मवेशियों को तस्करों ने क्रूरता पूर्वक बांधकर लाद रखा था। इनमें से एक गाय मृत अवस्था में मिली, जबकि 38 अन्य गोवंश जीवित बरामद किए गए।
चालक गिरफ्तार, तीन और तस्करों पर मुकदमा
गोवंश तस्करी में प्रयुक्त वाहन के चालक नरेंद्र को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। जांच के बाद पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों सरफुद्दीन शाह निवासी केवा गांव, थाना चैनपुर, बिहार और एजाज निवासी शिवरामपुर, थाना चांद बिहार सहित वाहन स्वामी हेमंत तोमर निवासी कस्तला कासमाबाद, गाजियाबाद के विरुद्ध भी संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
बिहार ले जाने की थी तैयारी
इलिया थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि मवेशियों को अवैध रूप से वध हेतु बिहार ले जाया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मालदह पुलिया के पास घेराबंदी कर वाहन पकड़ लिया। गिरफ्तार चालक नरेंद्र हापुड़ जिले के देहात थाना क्षेत्र के पन्नापुरी गांव का निवासी है। थानाध्यक्ष ने कहा कि आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



