ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news with the help of ncl development works worth rs 4 27 crore will get momentum in sonbhadra

Sonbhadra News: एनसीएल के सहयोग से सोनभद्र में 4.27 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति.

एनसीएल के सीएसआर फंड से सोनभद्र में 4.27 करोड़ रुपये के विकास कार्य होंगे। ओपेन जिम, दो एंबुलेंस, दो सीसी रोड और कस्तूरबा विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण का एमओयू। डीएम चर्चित गौड़ ने अधिकारियों को कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराने के निर्देश दिए।

sonbhadra

8:30 PM, Sep 23, 2026

Share:

Sonbhadra News: एनसीएल के सहयोग से सोनभद्र में 4.27 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति.
logo

एमओयू हस्तांतरण के दौरान अधिकारियों के साथ मौजूद प्रतिनिधि, जनहितकारी परियोजनाओं को लेकर हुआ समझौता।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और जनसुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं को एनसीएल सिंगरौली के सीएसआर सहयोग से गति मिलेगी। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में एनसीएल सिंगरौली और संबंधित विभागों के बीच विभिन्न जनहितकारी परियोजनाओं के लिए एमओयू का हस्तांतरण किया गया। कुल 426.83 लाख रुपये यानी करीब 4.27 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं के पूरा होने से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। एमओयू के तहत रॉबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौराहे के पास 96.82 लाख रुपये की लागत से ओपेन जिम का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका परिषद रॉबर्ट्सगंज और एनसीएल सिंगरौली के बीच एमओयू हुआ है। परियोजना के माध्यम से स्थानीय लोगों को बेहतर सार्वजनिक व्यायाम सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 66 लाख रुपये की लागत से दो एंबुलेंस उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए डिप्टी सीएमओ और एनसीएल सिंगरौली के बीच एमओयू किया गया। एंबुलेंस उपलब्ध होने से जरूरतमंद मरीजों को स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। इसी क्रम में चतरा ब्लॉक में सेहुआं हनुमान मंदिर से अंबेडकर हरिजन बस्ती तक 98.25 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। वहीं करमा ब्लॉक में खुटहनियां बरबसपुर रोड से दूबे बगीचा तक 95.72 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड बनाई जाएगी। दोनों सड़क परियोजनाओं के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग और एनसीएल सिंगरौली के बीच एमओयू हुआ। इसके अलावा कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण और मरम्मत के लिए 70.04 लाख रुपये की परियोजना पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और एनसीएल सिंगरौली के बीच एमओयू किया गया है। इससे विद्यालयों में आवश्यक मरम्मत और सुविधाओं के विकास का कार्य कराया जाएगा। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि सीएसआर के माध्यम से कराए जा रहे कार्य सीधे जनहित और जनसुविधाओं से जुड़े हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परियोजनाओं का गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समय-सीमा में क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही नियमित समीक्षा और अनुश्रवण पर जोर दिया। डीएम ने बताया कि 9 सितंबर 2026 को आयोजित सीएसआर बैठक में दिए गए निर्देशों के क्रम में एनसीएल सिंगरौली के महाप्रबंधक के साथ विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने अधिकारियों को डीपीआर तैयार करने अथवा किसी अन्य समस्या के समाधान के लिए उद्यमी मित्र के माध्यम से एनसीएल सिंगरौली से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण हो सके। इस अवसर पर सीडीओ जागृति अवस्थी, एडीएम वित्त एवं राजस्व वागीश कुमार शुक्ला, उपायुक्त उद्योग, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डिप्टी सीएमओ, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी, एनसीएल सिंगरौली के महाप्रबंधक राजीव रंजन, सीएसआर हेड राजाराम यादव समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.